KIRTI Khelo India: पिछले कुछ समय से हमारे देश में खेलों के प्रति काफी रुचि बढ़ी है, जिस कारण आज भारत स्पोर्ट्स के मामले में दुनिया में तेजी से उभरता देश है। भारत सरकार भी समय-समय पर भारत को स्पोर्ट्स में टॉप बनाने के लिए लगातार नए प्रोग्राम पेश कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने KIRTI Khelo India प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो भारत को 2036 तक टॉप 10 स्पोर्टिंग नेशन बनाएगा।
KIRTI Khelo India 2024
खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम भारत को 2036 में टॉप 10 खेल राष्ट्र और 2047 में टॉप 5 राष्ट्र बनाने की दिशा में शुरू किया गया एक कदम है। इस प्रोग्राम के पहले चरण का उद्घाटन केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 12 मार्च, 2024 को किया था, वहीं दूसरे चरण का उद्घाटन केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 19 जुलाई, 2024 को किया था।
योजना का नाम | KIRTI खेलो इंडिया योजना |
राज्य | पूरे देश में |
साल | 2024 |
किसने लॉन्च की / विभाग | केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार |
उद्देश्य | भारत को टॉप 5 स्पोर्टिंग नेशन बनाना |
लाभ | खिलाड़ियों के खेल में सुधार करने के लिए बुनियादी सुविधाएं और ट्रेनिंग प्रदान करना |
लाभार्थी | देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी |
योजना कब शुरू हुई | 12 मार्च, 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mybharat.gov.in/ |
KIRTI खेलो इंडिया योजना क्या हैं?
कीर्ति खेलो इंडिया योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जो देश में खेलों को उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से की गई है। KIRTI (खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन) का उद्देश्य एक ही मंच पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना और उनके लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ ट्रेनिंग प्रदान करना है।
नौ से 18 वर्ष की आयु के स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर शुरू की गई इस राष्ट्रव्यापी योजना के दो मुख्य उद्देश्य होंगे: देश के हर कोने से प्रतिभाओं की खोज करना और खेलों का उपयोग नशे और अन्य गैजेट की लत को रोकने के लिए एक साधन के रूप में करना।
इस योजना का पहला चरण 12 मार्च से चंडीगढ़ में शुरू हुआ था, जिसमें 70 केंद्रों में 3,62,683 खिलाड़ियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। इस चरण में कुल 51,000 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। महाराष्ट्र और हरियाणा, जो हमेशा खेलो इंडिया मीट में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं, में सबसे अधिक मूल्यांकन हुए हैं- क्रमशः 9168 और 4820। असम 4703 मूल्यांकनों के साथ तीसरे स्थान पर है।
इस चरण में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती में सबसे अधिक प्लेयर्स का चयन हुआ था। वहीं फिलहाल इसका दूसरा चरण चल रहा है।
KIRTI खेलो इंडिया योजना के तहत आने वाले खेल
- तीरंदाजी
- एथलेटिक्स
- बैडमिंटन
- मुक्केबाजी
- फुटबॉल
- हॉकी
- कबड्डी
- खो-खो
- वॉलीबॉल
- भारोत्तोलन
- कुश्ती
KIRTI खेलो इंडिया योजना के उद्देश्य
- KIRTI (खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन) का उद्देश्य एक ही मंच पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना और उनके लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ ट्रेनिंग प्रदान करना है।
- इसके अलावा देश के हर कोने से प्रतिभाओं की खोज करना और खेलों का उपयोग नशे और अन्य गैजेट की लत को रोकने के लिए एक साधन के रूप में करना।
- सरकार इस योजना की मदद से भारत को 2036 तक टॉप 10 स्पोर्टिंग नेशन बनाना चाहती है।
- इस पहल का लक्ष्य सभी राज्यों को शामिल करके 2024-25 के दौरान बीस लाख खेल प्रतिभाओं का मूल्यांकन करना है।
- इस योजना के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को नेशनल व इंटरनेशनल मंच पर खेल का प्रदर्शन दिखाने के लिए सक्षम करना है।
KIRTI खेलो इंडिया योजना के लाभ एवं विशेषताएँ
- इस योजना के तहत देश के 9 से 18 वर्ष के आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है।
- इसकी मदद से काबिल खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी और बाद में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
- इस योजना की मदद से देशों में खेलों को बढ़ावा मिलेगा, जो युवाओं को नशे व अन्य लत्तों से दूर रखने में मदद करेगा।
- KIRTI खेलो इंडिया ने भारत में 50 केंद्रों पर शानदार शुरुआत की है।
- इसके पहले चरण में एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल और कुश्ती सहित 10 खेलों में पचास हज़ार आवेदकों का मूल्यांकन किया गया है।
- वहीं दूसरे चरण में भी युवाओं ने जमकर रजिस्ट्रेशन करवाया है, जहां उनकी प्रतिभाओं का मूल्यांकन होगा।
KIRTI खेलो इंडिया योजना के लिए पात्रता
- इस योजना के लिए भारत का कोई भी 9 वर्ष से 18 वर्ष की बीच की आयु का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
- साथ ही आवेदक की खेलों में रुचि होनी चाहिए।
- स्कूल जाने वाले छात्र ही इस योजना लाभ प्राप्त कर सकते है।
- इस योजना के अंतर्गत सभी जाति और वर्ग के युवा खिलाड़ी आवेदन कर सकते है।
- आवेदन करने के बाद आवेदक का टेस्ट लिया जाएगा, उसमें उसे सफल होना होगा।
KIRTI खेलो इंडिया योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- खुद का फोटो
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
KIRTI खेलो इंडिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट
KIRTI खेलो इंडिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mybharat.gov.in/ है।
KIRTI Khelo India के लिए Registration कैसे करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको Khelo India Talent Hunt के नीचे Register Now पर क्लिक करना है।
- अब आपको यहाँ Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है। ध्यान रखें कि Register as Partner ऑप्शन पर क्लिक नहीं करना है।
- इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी डालनी है, और नीचे Sign In के विकल्प पर टैप करना है।
- साइन इन होने के बाद आपके सामने एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब इसमें आपको अपनी सभी जानकारी अच्छे से भरनी है और आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करने हैं।
- अंत में सबमिट बटन को टैप कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
फिर आपके आवेदन का सत्यापन होगा और फिर आपसे संपर्क किया जाएगा। इसके बाद आपको खेल के लिए जरूरी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जायेगा।
KIRTI खेलो इंडिया योजना का हेल्पलाइन नंबर
KIRTI खेलो इंडिया योजना का हेल्पलाइन नंबर 1800 212 2729 है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल KIRTI खेलो इंडिया। इस लेख में हमने कीर्ति खेलो इंडिया से जड़ी सभी प्रकार की जानकारी के बारे में जाना। अगर आप भी स्कूल में पढ़ने वाले 9 से 18 वर्ष के विद्यार्थी हैं, तो आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया काफी आसान है, जिसके बारे में हमने ऊपर बताया है।
Important Links
Home Page | Click Here |
KIRTI Khelo India Yojana Official Website | Click Here |
FAQs – KIRTI Khelo India
KIRTI खेलो इंडिया योजना क्या है?
KIRTI (खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन) का उद्देश्य एक ही मंच पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना और उनके लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ ट्रेनिंग प्रदान करना है।
KIRTI खेलो इंडिया योजना में आवेदन कैसे करें?
आप खेलो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
KIRTI खेलो इंडिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?
https://mybharat.gov.in/