Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024: बिहार राज्य सरकार द्वारा अगर किसी किसान के फसल को प्रकृति के वजह से नुकसान होता है तो उन्हें सहायता देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना को बिहार राज्य फसल योजना इस नाम से जाना जाता है। इस योजना से बिहार राज्य के किसानों को बहुत फायदा मिलने वाला है। बिहार राज्य के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
अगर आप बिहार राज्य के किसान है और आपकी फसल का बाढ़ या अन्य कोई प्राकृतिक वजह से नुकसान हुआ है तो आपको इस योजना से आर्थिक सहायता मिलेगी। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस योजना का लाभ बिहार राज्य के पंजीकृत किसान ले सकते हैं। इस योजना से किसानों को जो राशि मिलेगी वह आधार लिंक अकाउंट नंबर पर ट्रांसफर की जाएगी।
इस पोस्ट में हम आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लाभ, आवश्यक दस्तावेज, बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए पात्रता, बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए कैसे आवेदन करें इसके बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लाभ
- अगर आप बिहार राज्य के किसान है और आपकी फसल का बाढ़ या अन्य कोई प्राकृतिक वजह से नुकसान हुआ है तो आपको इस योजना से आर्थिक सहायता मिलेगी।
- अगर किसान की फसल खराब होती है तो किसान को इस योजना द्वारा 20% तक मुआवजा दिया जाता है।
- अगर किसान की फसल का 20% नुकसान हुआ है तो किसान को 7500 रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाता है।
- अगर किसान की फसल का 20% से अधिक नुकसान हुआ है तो किसान को 10,000 रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाता है।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के लिए पात्रता
अगर आप बिहार राज्य फसल योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास यह पात्रता होना आवश्यक है
- बिहार राज्य के किसान इस योजना के लिए पात्र है।
- जो अपनी जमीन पर खेती करते हैं वह किसान इस योजना के लिए पात्र है।
- जो किसान दुसरों के जमीन पर खेती करते हैं वह इस योजना के लिए पात्र है।
- जो किसान खुद की और दुसरों की जमीन पर खेती करते हैं वह इस योजना के लिए पात्र है।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है
- आधारकार्ड
- वार्ड सदस्य या किसान सलाहकार द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र (गैर-रैयत किसानों के लिए)
- रैयत किसान के लिए भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र या राजस्व रसीद
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नंबर
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए कैसे आवेदन करे?
अगर आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है
- अगर आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना के https://esahkari.bih.nic.in/coop/FSY/REG_KHA.aspx इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुलेगा। इसपर आपको खरीफ 2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने दिशा निबंधन संख्या दर्ज करने के लिए एक विकल्प आएगा।
- इस जगह पर आपको आपके किसान पंजीकरण नंबर को दर्ज करना है।
- अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फाॅर्म आ जाएगा। आवेदन फाॅर्म में जो जानकारी आपसे पुछी जाएगी वह आपको ठीक से भरनी है।
- अब आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है। अब आपको सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है। अब आपको रसीद प्राप्त होगी।
- इस तरह से आपकी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इस पोस्ट में हमने आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना के बारे में जानकारी दी है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगती हैं तो शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद!